केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत गुरुग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

Font Size

गुरूग्राम, 5 सितम्बर। केन्द्रीय योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह वीरवार 6 सितम्बर को प्रात: 11 बजे स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नगर निगम अधिकारियों एवं निगम पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।
    बैठक में निगम क्षेत्र में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं बरसाती पानी की निकासी के बारे में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वे नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों, मेजर प्रोजैक्ट आदि की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में मेयर टीम, निगम पार्षद तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page