हेलिकॉप्टर से फिसला केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का पैर

Font Size

 पीठ-टखने में लगी चोट, एम्स में भर्ती

जींद : केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह शुक्रवार को चोटिल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त चौधरी बीरेंद्र सिंह का पैर फिसल गया। इससे उनकी पीठ में चोट लगी। दाएं पैर के टखने में भी फ्रैक्चर आ गया। बीरेंद्र सिंह जींद के बुडायन गांव में HRD मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ एक केंद्रीय विद्यालय की नींव रखने पहुंचे थे। चोट लगने के बाद भी अटेंड किया प्रोग्राम…

– शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे यहां बनाए गए हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर उतरा। सीढ़ी से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया।
– उन्हें तुरंत मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। इसके बाद वे प्रोग्राम में पहुंचे। उन्होंने बैठकर ही अपनी स्पीच दी।
– कुछ नेताओं का सहारा लेकर वो मंच से नीचे उतरे। यहां से उन्हें सीधा दिल्ली ले जाया गया। फिलहाल, वो एम्स में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।
– केंद्रीय मंत्री को चोट लगने के चलते इस समारोह को आनन-फानन में खत्म कर दिया गया।
– चीफ गेस्ट प्रकाश जावड़ेकर ने भी छोटी स्पीच दी।
– ये खबर मिलते ही हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा ने बीरेंद्र सिंह को फोन करके उनका हालचाल जाना।

You cannot copy content of this page