राजेंद्र पार्क में 108 रथ रूपी ई रिक्शाओं में निकली कृष्ण रूप की शोभायात्रा 

Font Size

सैकड़ों बाल कृष्ण रूप की आरती कर भक्तों ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

   
राजेंद्र पार्क में 108 रथ रूपी ई रिक्शाओं में निकली कृष्ण रूप की शोभायात्रा  2गुरुग्राम : संस्कार भारती की सूरदास इकाई ने राजेंद्र पार्क में कृष्ण रूप शोभायात्रा व कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से बराबर इस क्षेत्र में होता आ रहा है‌ इस आयोजन की भव्यता इसी से प्रदर्शित होती है। कि 1 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा राजेंद्र पार्क क्षेत्र में निकाली गई। संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस यात्रा में 108 इको ग्रीन रिक्शा रूपी रथों में कृष्ण बनकर आए बच्चों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
 
इस अवसर पर प्रतिवर्ष कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण यशोदा, 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण सुदामा, वह 9 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण राधा समूह के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक समूह में टॉप-10 को 9 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। क्षेत्र के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राजेंद्र पार्क में 108 रथ रूपी ई रिक्शाओं में निकली कृष्ण रूप की शोभायात्रा  3
 
संस्कार भारती के कार्यक्रम में डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन जी एल शर्मा, प्रख्यात संस्कृति विद् व गुरुग्राम सांस्कृतिक गौरव समिति के अध्यक्ष अजय सिंहल, स्थानीय पार्षद योगेंद्र सारवान, सागर प्रॉपर्टीज के निदेशक सागर कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक जगदीश ग्रोवर, सह विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, सह महानगर कार्यवाह संजीव सैनी, प्रदीप शर्मा व समाजसेवी वीरेंद्र शर्मा ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
राजेंद्र पार्क में 108 रथ रूपी ई रिक्शाओं में निकली कृष्ण रूप की शोभायात्रा  4संस्कार भारती के इस कार्यक्रम में सभी बच्चों की सामूहिक रुप से शंखनाद,घंटाध्वनी व पंच दीपों से आरती उतारी गई। संस्कार भारती सूरदास इकाई के अध्यक्ष सतवीर यादव ने सब का अभिनंदन किया। संचालन संस्कार भारती के सह जिला संयोजक मोहित त्यागी ने किया। जबकि आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद जिला संयोजक यशवंत शेखावत ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से तरुण कुमार, सचिन शर्मा, गणपत राठौड़ सुभद्रा सोनी, लक्ष्मी शर्मा, संजीव भारद्वाज, पंकज कुमार रोहताश शर्मा, सुमित कुमार, प्रवीण कुमार, रेवत कुमार तंवर, दिनेश सिंह, सुजीत नंदा जोगिंदर कुमार, केशव कुमार आदि उपस्थित रहे। निर्णायक के रुप में मीनाक्षी सक्सेना, गरिमा जौहरी, व सीमा शर्मा प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।        

You cannot copy content of this page