गृह मंत्री का बयान : शिवराज सिंह चौहान की हत्या की साजिश रची गयी थी

Font Size

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर चुरहट में हुई पथराव की घटना को लेकर राज्य में राजनीति उफान पर है। इस घटना के बारे में प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि इसके पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की हत्या करने की साजिश रची गई थी। गृहमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे। उन्होंने खुलासा किया है कि इस मामले में अभी तक मध्यप्रदेश के 8 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य के गृहमंत्री ने यह कहते हुए आशंका जताई है कि इस घटना से लगता है कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराशा है। उनका कहना है कि पहले कांग्रेस के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते थे और अब हिंसा फैलाने पर उतारू हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस का चरित्र है कि उसके नेता सत्ता पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते है।

खबर है कि इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के चुरहट में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम के रथ पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक गए थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page