विधानसभा बादशाहपुर के शहरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरों पर

Font Size

 सूर्य देव यादव के नेतृत्व में आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में होंगे बदलाव : सूर्य देव यादव 

विधानसभा बादशाहपुर के शहरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरों पर 2गुरुग्राम : आम आदमी पार्टी के बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र के संगठन मंत्री सूर्य देव यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर के शहरी क्षेत्र में पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरशोर से चलाया गया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान के तहत अलग-अलग आवासीय कालोनियों में जाकर दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कराये गए कार्यों के बारे में आम लोगों को अवगत कराया. उन्होंने जागरूकता अभियान चला कर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों व प्रोग्राम की भी जानकारी दी. 

श्री यादव व उनकी टीम ने हरियाणा के लाल एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी पत्र बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को सौंपा। इस कोशिश से क्षेत्र के लोग बेहद प्रभावित हुए और दिल्ली में हो रहे कार्यों की जानकारी के प्रति रूचि दिखाई. अधिकतर लोग चाहते हैं कि हरियाणा में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बने। लोगों से बातचीत में इस बात का स्पष्ट आभाष हो रहा था कि उनका झुकाव आप की नीतियों के पार्टी है. लोग यह कहते हुए देखे गए कि हमने कांग्रेस इनलो व बीजेपी की सरकार को बना कर देख लिया। इनको बदल-बदल कर भी देख लिया लेकिन ये सभी पार्टियां भ्रष्टाचार के मामलों में एक समान ही है और भ्रष्टाचार के चलते जनता की जेबों पर डाके पड़ते हैं व समाज की व्यवस्था खराब होती है।विधानसभा बादशाहपुर के शहरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरों पर 3

श्री यादव को लोगों ने बताया कि इस खराब व्यवस्था से लोग तंग आ चुके हैं और भविष्य में आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में भी लाना चाहते हैं।कई स्थानों में समूह में जुटे लोगों को सूर्यदेव यादव ने संबोधित किया और आप नेता अरविन्द केजरीवाल की जनहितैषी कार्यशैली और दिल्ली सरकार के काम काज का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने लोगों से आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट देने का आह्वान किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि आप की सरकार बनने पर हरियाणा की दशा व दिशा दो९नोन बदलेगी. व्यवस्था में सुधार होगा. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली की तरह ही आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेंगे.  

विधानसभा बादशाहपुर के शहरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान जोरों पर 4आज चालाये गए हरियाणा जोड़ो अभियान एक्टिविटी में जिला महिला अध्यक्ष मंजू सांखला, विधानसभा बादशाहपुर की सचिव सविता चावला व डॉक्टर सेल के जिला उपाध्यक्ष डॉ देवनारायण सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page