आप जिलाध्यक्ष महेश यादव ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

Font Size

आप की नई जिला कार्यकारिणी में तीन महासचिव 13 उपाध्यक्ष

मुकेश यादव व अनिल खुराना महासचिव बनाए गए 

13 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया

वार्ड व बूथ स्तर पर विशेष टीमों का गठन शीघ्र 

 
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने अपनी नई टीम के सदस्यों की घोषणा कर दी है। नई जिला कार्यकारिणी में तीन महासचिव, 13 उपाध्यक्ष व 13 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। दो सेल के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। जिला कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों के नाम की घोषणा के लिए दूसरी सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।
 
नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा करते हुए महेश यादव ने बताया कि कार्यकारिणी में मुकेश यादव व अनिल खुराना को महासचिव बनाया गया है। प्रदीप यादव को भी महासचिव का प्रभार देते हुए उन्हें प्रचार व मीडिया संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अनुसार धीरेंद्र डागर, राकेश यादव, संदीप गांधी, प्रमोद कुमार, राम गौतम, श्रीमती शकुंतला, मांगेराम, मोहर सिंह, गोपीचंद, करतार नैनवा, मंसूर अली खां, विजय यादव व अमित यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 13 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में एस अंसारी, जगबीर जयचंद, दिनेश रोहिला, रामेंदर दूबे, दीपचंद नीमरानिया, उगरा राम, ओमप्रकाश शर्मा, वेद झाड़सा, रवि, संजय सैनी, राजेंद्र विश्वकर्मा, जर्नादन पांड्ये व जगबीर डूंडाहेड़ा को जगह दी गई है। 
 

कमेरा वर्ग सेल का जिलाध्यक्ष शमीम खान

 
महेश यादव के अनुसार कमेरा वर्ग सेल का जिलाध्यक्ष शमीम खान को बनाया गया है जबकि लीगल सेल के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी एडवोकेट किरण देव को दी गई है। सभी सदस्यों की नियुक्तियां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की सहमति के बाद की गई है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को उनके दायित्वों व पार्टी की आगे की नीति-रणनीति के बारे में बता दिया गया है। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा आम आदमी पार्टी की हरियाणा में सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन के नए सदस्य अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को जिला स्तर पर बराबरी का स्थान दिया जाएगा, यह कार्य प्रक्रियाधीन है। 
 
जिलाध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि शेष पदों पर भी शीघ्र ही योग्य सदस्यों के नाम जारी किए जाएंगे। संगठन ने तय किया है कि प्रत्येक वार्ड व बूथ स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाए। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले के सभी बूथों पर आप कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शन में संगठन को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। 

You cannot copy content of this page