हरियाणा पुलिस में 7 हजार कांस्टेबल, 450 एस आई व ग्रुप डी की 38 हजार भर्तियां शीघ्र

Font Size

800 ग्राम सचिवों की भी भर्ती होगी

चंडीगढ़, 25 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 7 हजार पुलिस सिपाही और 450 सब इंस्पेक्टर तथा ग्रुप डी की 38 हजार भर्तियां जल्द होंगी। इस प्रकार जल्द ही 700 से 800 ग्राम सचिवों की भी भर्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री गत देर सायं एक कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। 22 हजार भर्तियां पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में एचपीएससी ने 1900 भर्तियां पहली बार एक साल में की हैं, आज तक कभी किसी सरकार के कार्यकाल में इतनी भर्तियां एक साल में कभी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि अब सरकारी भर्तियां मैरिट के आधार पर होती हैं, जिससे आज जनता में सिस्टम के प्रति विश्वास बढ़ा है। फिर भी जो लोग गलत करते हैं उन पर कार्रवाई की जाती है। कुछ समय पहले एक गिरोह को पकड़ा, उन्हें सजा हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी कोई गलत काम करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लगभग 2200 ग्राम सचिवों के पद हैं और इन पदों को कलस्टर के अनुसार नियुक्त किया गया है, लेकिन सरकार इस पर विचार कर रही है कि प्रत्येक 2 गांव में एक के ऊपर एक ग्राम सचिव नियुक्त हो और उसकी शैक्षणिक योगयता में भी बढोतरी होनी चाहिए। इस प्रकार से जल्द ही 700 से 800 ग्राम सचिवों की भर्तियां की जाएंगी।

You cannot copy content of this page