फरीदाबाद जिले की कानून व्यवस्था चरमरा गई है : आनन्द कौशिक

Font Size
पूर्व विधायक ने कहा भाजपा विधायक के कार्यालय के समीप खूनी संघर्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशा

फरीदाबाद, 25 जुलाई- फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने फरीदाबाद के सैक्टर-7-10 की मार्किट में हुए दो गुटो के बीच भयानक लडाई झगडे से सैक्टर-7-10 के निवासियों और दुकानदारों में बने भय के माहौल को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद जिले में कानून व्यवस्था बिलकुल चरमरा गई है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा विधायक के कार्यालय के समीप सरेआम इतनी संगीन वारदात का होना अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे करती है। इस तरह की घटनाओं से आम लोगो मे डर का माहौल पैदा हो जाता है जो कि एक सभ्य समाज में होना बहुत ही शर्मनाक है।

श्री कौशिक ने कहा कि सरकार को ऐसे मामलो पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। जिले मे अपराध बढ़ रहा है। पुलिस अधिकारी इसे काबू करने मे असमर्थ हो रहे हैं। पुलिस सिर्फ चौराहों पर आम आदमी के स्कूटर मोटरसाईकिल के चालान काटने तक ही सीमित है। अपराधी इनके सामने ही इन्हे धमका कर निकल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस तरह के मामलो को सख्ती के साथ निपटाना चाहिए ताकि आम लोगो मे पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और लोगो मे आपसी भाईचारे की भावना कायम रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page