अद्धैत आश्रम पर बालकानंद गिरी के सानिध्य में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Font Size

सत्संग का भी भी होगा आयोजन

राजस्थान व हरियाणा सहित कई राज्यों के श्रद्धालु होंगे शामिल

टोंक। टोंक-निवाई उपखंड के हरभावत गाँव में स्थित अद्धैत आश्रम पर संत श्री बालकानंद गिरी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 27 जुलाई शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया जायेगा।श्रद्धालु जीतराम गुर्जर ने बताया की गुरुवार रात्रि सत्संग का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर शुक्रवार को संत श्री बालकानंद गिरी के सानिध्य में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करके महामंगलम आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया किया जायेगा।

इस महान पर्व पर यहां राजस्थान के कोने-कोने से श्रद्धालु उपस्थित होंगे।राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हर वर्ष श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page