अलवर मेव पंचायत का फैंसला : रामगढ के विधायक ज्ञान देव आहूजा को गिरफ्तार करो

Font Size
 
रामगढ के विधायक  को अकबर के कत्ल की साजिश रचने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के जुर्म में मामला दर्ज कर जेल में डालने की मांग
: विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो तीन दिन बाद हरियाणा-अलवर की सीमा पर होगा बडा आंदौलन
 
यूनुस अलवी
 
अलवर/नूंह  । रविवार को अलवर मेव पंचायत आहवान पर अलवर के मेव बोर्डिंग में सर्व समाज की एक आपात बैठक आयेाजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मेव पंचायत अलवर के सदर शेर मोहम्मद ने की।  बैठक में दलित समाज,आदिवासी समाज, मेव और वर्मा समाज सहित दर्जन भर समाज के लोगों ने भाग लिया। बेठक में रामगढ थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हरियाणा के गांव कोलगांव निवासी अकबर की फर्जी गोरक्षकों द्वारा की गई हत्या की कडी निंदा की गई। बैठक में मोब लॉन्चिंग में मारे गए अकबर के न्याय के लिए सभी सर्व समाज के लोगो ने अपना समर्थन दिया। वहीं पहलू कांड, उमर मोहम्मद हत्या कांड आदि पर रामगढ के विधायक द्वारा पूर्व में दिए गऐ ब्यानों को गलत बताते हुऐ उनकी आलौचना की गई। पंचायत ने कहा अलवर में एक साल के दौरान चार मर्डर गोरक्षा के नाम पर हुऐ है विधायक ने सभी को जायज बताया है। पंचायत में सर्व सम्मपित से कहा गया कि अकबर की हत्या विधायक ज्ञान देव के ब्यानों से प्रभावित होकर ही की है। क्यों कि अकबर की हत्या में एक सिख समाज का आदमी भी पकडा गया है। पंचातय ने विधायक ज्ञान देव आहूजा को अकबर के कत्ल की साजिश रचने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के जुर्म में मामला दर्ज कर जेल में भेजने की मांग की गई। पंचायत ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर विधायक ज्ञज्ञ्क्र देव आहुजा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो सर्व समाज मिलकर हरियाणा-राजस्थान सीमा एक बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे।
   पंचायत में मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, प्रवक्ता मोहम्मद कासिम मेवाती, सरस् डेयरी चेरमैन रिंकी वर्मा, राजेश यागिक, अशोक वर्मा, सरपंच उस्मान, सरपंच अब्दुल रज्ज़ाक, सरपंच फतह मुहम्मद, सरपंच बशीर, सरपंच अता मुहम्मद, ज़ाकिर चौधरी, मौलाना अमजद, मौलाना साहुन, मौलना अनस और मेव पंचायत के सभी पदाधिकारी व इलाके के प्रमुख लोग मौजूद रहे

You cannot copy content of this page