” भारत , पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है “

Font Size

नई दिल्ली। पाकिस्तान में वर्ष 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले आपरेशन के प्रमुख रहे आर्मी के तत्कालीन नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी.एस. हुड्डा का कहना है कि भारत अगर पाकिस्तान को फिर से कड़ा संदेश देना चाहता है तो एक और सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है। जब उनसे यह पूछा गया था कि क्या पाकिस्तानी आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में है तो उनका कहना था कि एक बार फिर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए यह संभव है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला केन्द्र सरकार का था। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार फिर से ऐसा निर्णय लेती है तो भारतीय सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है। सवाल के जवाब में जनरल हुडा ने दोहराया कि सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला पॉलिटिकल लीडरशिप का था। सेना का मानना था कि हमें पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा ली अगर हम पाकिस्तान को फिर एक कड़ा संदेश देना चाहते हैं तो यह दोबारा संभव है।
सितंबर, 2016 में भारतीय सेना का जांबाजों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा 8 मिनट का विडियो बुधवार को न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया गया। इस वीडियो के जारी होने के बाद एक बार फिर देश में इसको लेकर बहस छिड़ गई है। हालांकि उस समय कांग्रेस पार्टी सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बता कर इसका प्रमाण मांगा था। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर खून की दलाली करने जैसा आरोप भी लगाया था। तब सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग कर इसकी पूरी जानकारी दी गयी थी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page