फरीदाबाद में कांग्रेस जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक, पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर बल

Font Size

फरीदाबाद में कांग्रेस जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक, पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर बल 2

फरीदाबाद ।

कांग्रेस ने आयोजित की जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक ! फरीदाबाद: कांग्रेस ने रविवार के दिन पूर्व विधायक आनंद कोशिक के आफिस पर जिला सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की । जिला प्रभारी प्रेम चंद ने बैठक में कहा कि अब तक जिला सोशल मीडिया कांग्रेस ने बहुत अच्छा काम किया। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर से हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है जिससे केन्द्र में और राज्य में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहत की सरकार बन सके । प्रेम चंद ने बताया कि आने वाले दिनों में अच्छा कार्य कर रहे कार्यकर्तओं को विधानसभा लेवल पर नई जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे की कार्यकर्तओं का मनोबल बढ़ सके।

बैठक में स्टेट कोरडीनेटर श्रेय शर्मा, ललित शर्मा, सिया राम, कृष्ण मोटण, इरफान सैफी, विवेक चौधरी, अनूप वैद, इकराम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए !

Table of Contents

You cannot copy content of this page