मुरैना में ट्रैक्‍टर-ट्राली और जीप में भिड़ंत, 12 की मौत, आठ घायल

Font Size

मुरैना। मध्‍य प्रदेश के मुरैना में आज सुबह अवैध तरीके से रेत भरकर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रैक्‍टर ट्राली ने आगे जा रही जीप में जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अवैध रेत लेकर जा रहे ट्रैक्‍टर ट्राली ने गंजरामपुर के पास एक जीप में जोरदार टक्‍कर मारी। जीप में सवार लोग ग्‍वालियर से घुरघाना की ओर जा रहे थे। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि जीप के परखच्‍चे निकल गए और जीप में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को किसी तरह जीप से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अवैध रेत भरकर जा रहे ट्रैक्‍टर ट्राली पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page