तमिलनाडु की अनुकृति वास बनी फेमिना मिस इंडिया 2018

Font Size

मुंबई। फेमिना मिस इंडिया 2018 ब्यूटी पीजेंट के 55वें शो को इस वर्ष का फेमिना मिस इंडिया मिल गयी है। तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास को फेमिना मिस इंडिया 2018 घोषित किया गया है। मंगलवार देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हराया। साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहना कर क्राउन सौंपने की औपचारिकता पूरी की। अनुकृति वास अब मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ।

इस कन्टेस्ट में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप रही हैं, जबकि सेंकड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव रहीं। टॉप फाइव में दिल्ली की गायत्री भारद्वाज और झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल भी शामिल थीं। फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे । इसमें करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडिस ने परफॉर्म किया।

इस कन्टेस्ट के जज पैनल में बॉलीवुड एक्टर कुनाल कपूर, अभिनेता बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे जबकि इवेंट में करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट कर लोगों को खूब हंसाया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page