मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुटटी

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली के एल जी हाउस में 9 दिन से धरने पर बैठने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार होने पर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अनशन के दौरान तबियत बिगडऩे की वजह से दोनों मंत्रियों को एक दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल से ही ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘चिकित्सकों की देखभाल और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से तेजी से मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।’’

उन्होंने कह कि ‘‘कल (सोमवार) मेरा कीटोन स्तर 7.4 था और ब्लड प्रेशर 184/100 था जो गुर्दा फेल होने का कारण बन सकता था। अब यह नियंत्रण में है और अगर डॉक्टरों ने अनुमति दी तो मैं आज से काम पर वापस लौटने की कोशिश करूंगा।’’

दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी भी ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय के साथ उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर धरना पर डटे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘‘राज्यपाल से मिलने के लिए उन्हें आठ दिन से इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को दिल्ली के लोगों के लिए आठ दिनों में आठ मिनट का समय भी नहीं मिल सका। उम्मीद है कि वह आज कुछ समय निकाल पाएंगे।’’

Table of Contents

You cannot copy content of this page