अमेजन के मालिक जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Font Size

नई दिल्ली। फोर्ब्स पत्रिका की ओर से सोमवार को जारी सूचि में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में प्रकाशित किया गया है। फोर्ब्स ने विश्व के अरबपतियों की सूची जारी की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे लेकिन अब बेजोस ने इस स्थान पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसमें कहा गया है कि बेजोस की संपत्ति एक जून से पांच अरब डालर से अधिक हो गयी है। अब बिल गेट्स की संपत्ति 92.9 अरब डॉलर के आसपास है। तीसरे स्थान पर वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ है।

वर्ष के आरंभ में ही बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। कहा जाता है कि उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गयी है।

You cannot copy content of this page