भ्रष्टाचार के लगे आरोपों से भड़की नपा चेयरपर्सन

Font Size

पार्टी और सरकार को बदनाम करने का खेल खेला जा रहा है  : चेयरपर्सन सीमा

यूनुस अलवी

 
मेवात :   नूंह नगर पालिका के पार्षदों और चैयरपर्सन चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को विरोध में जहां कुछ पार्षदों ने नपा की सामान्य मीटिंग का बहिष्कार किया था वहीं 13 में से सात पार्षदों ने चेयरपर्सन में आस्था जताते हुऐ मीटिंग में भाग लिया। नूंह नगर पालिका की चेयरपर्सन पर पार्षदों द्वारा लगाऐ गऐ आरोपों पर चेयरपर्सन सीमा सिंगला ने सभी आरोपो को बेबुनियाद और पार्टी वे सरकार की छवि को बदानाम करने की साजिश करार दिया है।
 
   नपा चेयरपर्सन सीमा सिंगला ने बताया कि  वह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष है। वह निष्टा से नपा के कार्यो और पार्टी की नितियों को आगे बढाने का काम कर रही हैं। कुछ पार्टी के ही पार्षद पार्षद सरकार और पार्टी को बदनाम करने की नियत से उनके ऊपर झूठे इलजाम लगाते हैं। अब तक उनके खिलाफ दर्जन भर शिकायतें, सीएम विंडो में की है। सभी की विजीलैंस, एसडीएम आदि अधिकारियों ने जांच की जो अधिक्ततर झूठी पाई गई हैं। उन्होने बताया कि जो शिकायतें झूंठी पाई है उनमें उसने मानहानि का कैस दायर करा हुआ है। चेयरपर्सन का दावा है कि नपा में जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं सभी पादर्शिता से हो रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को विकास कार्य पसंद नहीं हैं। उन्होने बताया कि नगर पालिका के कार्य डीसी समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं।

You cannot copy content of this page