पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव दर्जनों गांवों के लोगों से मिले

Font Size

गुरूग्राम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने अपने लोकसभा जनसम्पर्क अभियान के तहत आज शनिवार को पटौदी हल्के के गांव फाजीलपुर, ताजनगर, जोनियावास, गुगाना और गढी तत्थेखां में जाकर ग्रामिणों से सम्पर्क किया। यहां पंहूचने पर ग्रामिणों ने पगडी पहनाकर पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कैप्टेन अजय सिंह ने ग्रामिणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आने वाले लोकसभा चुनाव में गुरूग्राम लोकसभा से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लडेगें, जिसके लिए वो लोकसभा में जनसम्पर्क अभियान कर रहे हैं। श्री यादव ने बताया कि पटौदी हल्के के लगभग 50 गांव सहित पूरी लोकसभा में लगभग 500 गांव में जनसम्पर्क कर चुके हैं। हर विधानसभा और हर गांव में लोगों का भारी समर्थन उनको मिल रहा है।

 

जनता भाजपा और स्थानीय सांसद से परेशान है। स्थानीय सांसद चुनाव में वोट मांगने आते हैं जिसके बाद लोकसभा क्षेत्र में दिखाई तक नही देते। तो फिर ईलाके का विकास कैसे कराऐगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है। इस सरकार से जवान, किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी परेशान हैं। किसान भाईयों की सरसों आज तक नही खरीदी गई है। न्यूतम समर्थन मूल्य भी बहुत ही कम रखा जाता है। जबकि सत्ता हांसिल करने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि स्वामीनाथन रिर्पोट लागू करेंगे। जिसके तहत किसानों की लागत मूल्य का डेड गुणा किसानों को दिया जाएगा।

 

इसी प्रकार बुढापा पेंशन सरकार बनते ही 2 हजार करेंगें। जबकि आज चार बीत जाने के बाद पेंशन 2 हजार तो दूर की बात है उनको पेंशन लेने के लिए बार-बार चक्कर काटने पडते हैं। दो-दो महिने की पेंशन उनको नही मिल रही। इसी प्रकार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज के दिन युवाओं की फौज तैयार हो चुकी है। इसलिए इस सरकार से हर किसी का मोह भंग हो चुका है। आने वाले समय में लोगों ने कांग्रेस को दोबारा से सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। इस मौके पर उनके साथ कृष्ण मंगला, राज ठेकेदार, यशबीर नम्बरदार, कंवर सिंह सरपंच, ओमबीर बोहडाकलां, रमेश खंडेवला, विरेंद्र सरपंच, प्रकाश, हीरा सिंह, राजेंद्र, ओमप्रकाश, मांगेराम, महेंद्र सिंह सरपंच, महाबीर पंच, ओम प्रकाश, हरीश, राजेंद्र, धमेंद्र सरपंच इत्यादि के अलावा सैंकडों की संख्या में ग्रामिण मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page