पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को सातवीं बरसी पर फल वितरित कर याद किया

Font Size
यूनुस अलवी
मेवात

:

पूर्व मुख्यमंत्री स्र्गीय भजनलाल की 7वीं बरसी पर पुन्हाना में गरीबों, बच्चों को फल वितरित करके उन्हें याद किया। हजका के पूर्व अध्यक्ष रहे सफी मोहम्मद और ऐडवोकेट इम्तियाज गुलालता ने पुन्हाना के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के ऐडमिट मरीजों को फल वितरति किए। इस मौके पर ऐडवोकेट इम्तियाज गुलालता ने कहा कि स्व. भजनलाल राजनीति में होते हुए भी सदैव सामाजिक रहे। विरोधियों को भी अपना बनाने की उनकी कला का हर कोई मुरीद था। विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री के ओहदे पर रहते हुए उन्होंने समाज की 36 बिरादरी व प्रदेश के हर क्षेत्र का एक समान चहुमुखी विकास करवाया। मेवात का जितना विकास भजन लाल के कार्यकाल में हुआ इतना आज तक नहीं हुऐ। उनके कार्यकाल में मेवात में सबसे ज्याद नोकरी लगी। यही कारण है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ रही और उनके परिवार राज्य के हर क्षेत्र से न केवल चुनाव लड़े, बल्कि जीत भी दर्ज की। ऐसी महान शख्सियत सदियों में पैदा होती हैं।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता अबदुल रहीम रायपुर, शौकत रावलकी, टीटा रावलकी, नियामत देडवाल और इम्तियाज गुलालता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page