रंगभूमि ओपन एयर थिएटर में 2 जून को हिन्दी नाटक ‘रक्तबीज’ का मंचन

Font Size

गुरूग्राम, 1 जून। नगर निगम गुरूग्राम के सौजन्य से इस शनिवार, 2 जून को हिन्दी नाटक ‘रक्तबीज’ का मंचन किया जाएगा। रंगभूमि ओपन एयर थिएटर में शाम 7:30 बजे राइजिंग ह्यूमन ग्रुप द्वारा मंचित किए जाने वाले इस नाटक का निर्देशन ईशान भट्ट द्वारा किया गया है, जबकि इसके लेखक डा. शंकर शेष हैं। 

    इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम गुरूग्राम के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में एंट्री बिलकुल फ्री है तथा इसके लिए किसी प्रकार का निमंत्रण पत्र या टिकट प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर शहर में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने, नागरिकों को स्वच्छ मनोरंजन प्रदान करने तथा कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने गुरूग्राम के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आएं तथा कार्यक्रम का आनन्द लें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page