भाजपा के अंत के संकेत हैं उपचुनावों के नतीजे : राव कमलबीर सिंह

Font Size

जनता दल (यू) शरद गुट के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा ,देश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी

अब तक के उपचुनावों में भाजपा ने 23 में से सिर्फ 4 ही सीटें जीती

जनता भाजपा को वोट की चोट देकर उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी

 
गुरूग्राम : जनता दल (यू) शरद गुट के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राव कमलबीर सिंह के द्वारा देश में हो रहे उप-चुनावों के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि आज देश में किसी भी राज्य में उपचुनाव होते है तो भाजपा को वहां मुंह की खानी पड़ रही है। जो साफ दर्शाता है कि देश की जनता किस प्रकार भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होनें कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा के उपचुनावों के सफर पर नजर डाली जाए तो साफ पता चल जाता है कि देश की जनता भाजपा की नीतियों में कितनी आस्था जता रही है, उन्होनें कहा कि अब तक के उपचुनावों में भाजपा ने 23 में से सिर्फ 4 ही सीटें जीती हैं।
 
श्री राव ने कहा कि आज देश की जनता भलीभांति भाजपा के झूठें जुमलों को समझने लगी है, और इसी का परिणाम है कि अब जनता भाजपा को वोट की चोट देकर उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होनें कहा कि आज जो भाजपा का उपचुनावों में हश्र हो रहा है, वो भाजपा की झूठ की राजनीति की ही देन है।
 
उन्होनें कहा कि हमारे देश के मतदाता परिपक्व प्रवृत्ति के है, और वो अब भलीभांति जानने लगे है कि भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ झूठ का प्रचार करना जानती है, और भाजपा की इसी झूठी राजनीति के कारण आज देश के मतदाता भारतीय जनता पार्टी से दूरी बनाने लगे है। श्री राव ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा के द्वारा देश के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें सुनहरें अच्छे दिनों के सपने दिखाए गए और रोजगार के नाम से लेकर डायन महंगाई को मारने की भी भाजना नेतागणों के द्वारा कसमें खाई गई। लेकिन जब देश की जनता ने भाजपा को सत्ता पर बिठा दिया तो, भाजपा स्वयं अब चार साल बीत जाने के बाद देश की जनता के लिए नासूर बना गई है और अपने प्रत्येक वादें पर झूट का प्रचार करके दोष विपक्ष पर मलने लगी है।
 
श्री राव ने कहा कि देश की जनता के लिए वो समय जल्द ही आने वाला है जब वो देश के लिए नासूर बन चुकी भाजपा को जड़ से उखाड़ फैंके। उन्होनें कहा कि आज विपक्ष की एकजुटता हमारे देश को बचाने के लिए एक  होकर भाजपा का मुकाबला कर रही है, और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों के नजीते विपक्ष की एकजुटता की सफलता का संकेत भी दे रहे है।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page