धूप निकल रही थी और करीब 15 किलो बर्फ का टुकडा आसमान से गिरा

Font Size

: लोगो में सनसनी फैली और बर्फ को देखने लोगों का तांता लगा

 

यूनुस अलवी

 
पुन्हाना:   पुन्हाना खंड उपमंडल के गांव खेडला-पुन्हाना में बृहस्पतिवार की दौपहर सनसनी फैल गई जब करीब 15 किलो वजनी एक बर्फ को टुकडा जमीन पर आ गिरा। गनीमत तो यह रही की बर्फ का टुकडा दुकान से करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा नहीं तो कोई बडा हादसा हो सका था। जैसी बर्फ का टुकडा आसमान से जमीन पर गिरा तो देखने वाले लोगो का तांता लग गया।   
 
   खेडला-पुन्हाना गांव के चौकीदार बिशन शर्मा, लक्ष्मण, इसाक, गणेषी वे फूल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वे गांव के ही दिलशाद की परचूनी की दुकान पर बेठे हुऐ थे। दिन के करीब ढेड बज रहा था। तेज धूप पड रही थी। अचनाक एक सर्राटे की आवाज आई जैसे कोई दूर से हेलीकॉप्टर जा रहा है। अचानक उनसे करीब सौ फीट दूरी पर एक जोर की आवाज आई तो वहां बेठे सभी लोग चौंक गऐ। उन्होने देखा की कोई वजनी चीज खेत में गिरी है। वे सभी वहां दौडकर मौके पर गऐ तो उन्होने देखा की करीब 15 किलो वजन के बर्फ का टुकडा जमीन पर गिरा है। जिसमें से चार-पांच टुकडे टूट गऐ और करीब 12 किलो का एक टुकडा बच गया। उन्होने बताया कि ऐसी बर्फ उनहोने पहली बार देखी है जो बहुत ही कठोर थी और शाम तक ही वह पिघल सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को ना बारिश थी ना कोई बादल फिर भी ये बर्फ का टुकडा कहां से आया यह एक रहस्य बना हुआ है। लोगों ने इसे कुदरत का अजाब बताया है

You cannot copy content of this page