चुनाव बाद विधायक चुनेंगे सीएम : मुलायम सिंह

Font Size

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में कलह की खबरों को दरकिनार करते हुए एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने दावा किया कि उनके परिवार में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में तीन पीढ़ी से कोई विवाद नहीं हुआ तो अब क्या होगा ? उन्होंने पलटकर पत्रकारों से सवाल दाग दिया कि आप क्यों विवाद कराना चाहते हो?  उनके अनुसार  समाजवादी पार्टी आज उनकी वजह से इस मुकाम पर पहुंची है साथ ही बेहद चौकाने वाला बयान दिया कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करेंगे.

मुलायम सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद स्थितियां बनने पर सपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला चुने हुए विधायक करेंगे। अभी तक यह समझा जा रह था कि मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही सपा के अगले मुख्यमंत्री होंगे लेकिन सपा मुखिया का यह बयान समाजवादी परिवार के अन्तर्विरोध को और बढ़ाएगा.

मुलायम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री को विधायक दल के लोग चुनेंगे, संसदीय बोर्ड चुनेगा। यह हमारा काम है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page