मोस्ट वांटेड क्रीमिनल गौरव उर्फ रवि गिरफ्तार

Font Size

चंडीगढ़, 5 मई :  हरियाणा पुलिस की बहादुरगढ़ टीम ने आज हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों (एनसीआर) में दर्ज हत्या और हत्या के प्रयास की घटनाओं में कथित तौर पर संलिप्त अत्यधिक वाछिंत क्रीमिनल गौरव उर्फ रवि को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूंछ निवासी गौरव का अशोक प्रधान गैंग से संबंध है।

हरियाणा पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

वह हत्या के तीन मामलों में और हत्या के प्रयास के दो मामलों में वाछिंत था। उसने गत वर्ष जब वह पुलिस हिरासत में था, तो उसने कथित तौर पर झज्जर कोर्ट में राजीव उर्फ काला की हत्या की। उसने 10 अप्रैल, 2016 को बारही निवासी कृष्ण और 18 जुलाई, 2016 को पूंछ निवासी रोहित की भी हत्या की। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त हत्या के प्रयास की घटनाओं में भी शामिल था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page