राहुल गांधी से कैप्टेन अजय सिंह व चिरंजीव राव ने की मुलाकात

Font Size

-हरियाणा की राजनीति पर करीब आधा घंटा हुई चर्चा 

 
नई दिल्ली/गुरुग्राम  : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली की सफलता के बाद बुधवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव और भारतीय युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने दिल्ली में मुलाकात कर उनको रैली की सफलता के लिए बधाई दी।
 
करीब आधा घंटा हुई बातचीत में हरियाणा की राजनीति पर भी अहम बातें हुई। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने बताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जन आक्रोश रैली की थी। जिसमें देश ने देख लिया कि जनता में भाजपा के प्रति कितना रोष है। रैली में जिस प्रकार जनसैलाब उमडा उससे साफ जाहिर है कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। पिछले 4 साल में देश की जनता ने देख लिया है कि उनकी सच्ची हितेषी पार्टी कौनसी है। श्री यादव ने बताया कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। 
 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। चिरंजीव राव ने बताया कि उनको भारतीय युथ कांग्रेस ने गुजरात का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी हुई है। राहुल गांधी जी से गुजरात के बारे में भी विस्तार से बताया। चिंरजीव राव ने बताया कि आने वाली 12 मई को लालू प्रसाद यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए भी चिरंजीव राव ने राहुल गांधी को निमंत्रण दिया। यह शादी पटना में होगी। गौरतलब है कि चिरंजीव राव लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी छठे नंबर की बेटी अनुष्का राव से चिरंजीव राव की शादी हुई है। दूसरी तरफ बात करें राजनीति की तो कैप्टेन अजय सिंह यादव के परिवार की गांधी परिवार से नजदिकियां छिपी नही हैं।
 
कांग्रेस की सरकार रहते हुए गांधी परिवार ने कभी भी कैप्टेन अजय सिंह यादव की बात को टाला नही था। अब भी समय-समय पर कैप्टेन अजय सिंह यादव का गांधी परिवार से मिलना इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार बनने पर कैप्टेन अजय सिंह यादव और चिरंजीव राव को बडी जिम्मेदारी ही मिलेगी। कैप्टेन अजय सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के पुराने सिपासलाहार हैं। रेवाडी विधानसभा से रिकार्ड लगातार 6 बार विधायक रहने का कारनामा भी कैप्टेन अजय सिंह यादव ने करके दिखाया है। जिसकी स्वंय राहुल गांधी भी तारिफ कर चुके हैं। आने वाला समय भी कैप्टेन अजय सिंह यादव व चिरंजीव राव का सुनहरा ही होगा इस बात को नही टाला जा सकता। 

You cannot copy content of this page