देसी नुस्खे और हम : घर में ही ईलाज

Font Size

खुशीराम यादव

आम दिनचर्या में हम कई प्रकार की घरेलू समस्याओं का सामना करते हैं। इन समस्याओं का हल हमारे घर में ही छिपा होता है। आम तौर पर हमें इसकी जानकारी नहीं होती है। इसका कारण है कि हमारा रिश्ता अब दादी अम्मा या दादा जी से नहीं रहता है जो हमें ये परम्परागत नुस्खे बता सकते हैं। रोजमर्रा की घरेलू समस्याओं से निपटने के लिए घरेलु नुस्खे ही मिल जाएं तो हमारे पैसे व समय दोनों की बचत होती है। साथ ही स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की भी रक्षा भी हो सकती है। आवश्यकता है इन पारम्परिक उपायों के ज्ञान को एक पीढि़ से दूसरी पीढि़ में बांटने की। कुछ ऐसी ही कोशिश हम आपके लिए कर रहे हैं। आप अपने घर में कभी शक्कर के बर्तन में चींटियों के आ जाने से परेशान होते हैं तो कभी कार के अंदर होने वाले दुर्गंध से। छोटे-छोटे देसी नुस्खे हमारी दिनचर्या के लिए बड़े ही कारगर उपाय सिद्ध होते हैं। ऐसे ही कुछ उपाय आपके लिए प्रस्तुत हैं :

देसी नुस्खे और हम : घर में ही ईलाज 21. सुपारी से चमकदार दांत

साफ सुपारी को बारीक पीस कर इसमें लगभग 5 बूंद नींबू का रस मिला दें। फिर थोड़ा सा काला या सेंधा नमक मिला कर प्रतिदिन इस चूर्ण से मंजन करें। इससे दांतों में चमक आ जाएंगे।

2. चींटी को भगाने का नुस्खा

अक्सर शक्कर के डिब्बे और चावल के बोरों या बर्तन में चींटियां लग जाती हैं। इससे परिवार के सभी सदस्य त्रस्त हो जाते हैं। इसके लिए बेहद आसान उपाय है इसमें 2-4 लौंग इन डिब्बों में डाल देना। इससे चींटियां स्वयं ही भागने लगती हैं। अगर आप आदिवासी परिवार में जाएं तो देखेंगे कि वे खाना पकाने बाद वर्तन के पास 1 या 2 लौंग रख देते हैं। इससे भोजन के आस-पास कोई भी चींटी नहीं आती है। यह अचूक उपाय है।देसी नुस्खे और हम : घर में ही ईलाज 3

3. जूतों में चमक लाने के उपाय

हम अपने जूतों को चमकदार बनाए रखना चाहते हैं। इसके लिए पालिस या फिर बाजारू क्रीम का उपयोग करते हैैं। लेकिन नहीं इसका सटीक उपाय तो अपने घर के गार्डेन में है। आप 4-5 ताजे गुड़हल/ जासवंत के फूल ले लें। इसे अपने जूतों पर आराम से रगड़ें। आप पाएंगे कि आपके जूतों में रंगत ही बदल गई। आपके जूते पैसे खर्च किए विना ही चमकदार हो जाएंगे।

4. नाखूनों को चमकदार व सुंदर बनाएं

हम अपने अंग प्रत्यंग को सुंदर बनाए रखना चाहते हैं। इससे हमार व्यक्तित्व प्रदर्शित होता है। इन अंगों में नाखून भी शामिल है जिसे हम चमकादार व सुंदर बनाना चाहते हैं। इसके लिए आपको महंगे क्रीम या फिर कोई रसायन खाने की जरूरत नहीं बल्कि देसी नुस्ख अपनाना है। अपने नाखून पर अरण्डी के तेल से कुछ देर हल्के हाथ से मालिश करें। प्रति दिन सोने से पूर्व ऐसा करने से नाखूनों में निखार और चमक आ जाती है। ऐसा करने से नाखूनों के सफेद निशान या धब्बे (ल्युकोनायसिया) भी मिट जाते हैं।

5. नमक का पसीजना कैसे रोकें ?

अक्सर वर्षा ऋतु में नमक पीसजने लगता है। क्योंकि वातावरण में नमी अधिक हो जाती है। इसका असर नमक पर पड़ता है। इससे कंटेनर में चिपचिपा पन आने लगता है और जहां रखते हैं वह जगह भी खराब होने लगती है। इस समस्या से आप आसानी से उबर सकते हैं। आप नमक के कंटेनर में 10-15 चावल के कच्चे दाने डाल दें इससे नमक पसीजना बंद हो जाएगा।

देसी नुस्खे और हम : घर में ही ईलाज 46. कार के अंदर की गंध दूर करें

कार के अंदर की गंध को दूर करने के लिए हम महंगे परफ्यूम खरीदते हैं। लेकिन फिर भी इसका असर थोड़ी देर ही रहता है। इसके लिए आप सेब काटकर टुकड़े तैयार कर लें । इन टुकड़ों को कप या छोटी कटोरी में डाल लें। इसे कार की सीट्स के नीचे फ्लोर पर ही रख दें। एक दो दिन में ये टुकड़े सिकुड़ जाएंगे। इसे दोहराते रहें। आप पाएंगे कि धीरे-धीरे गंध दूर हो गई।

7. कोलेस्ट्रॉल कम करनादेसी नुस्खे और हम : घर में ही ईलाज 5

अक्सर हम साग सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने हेतु लहसुन का उपयोग करते हैं। लेकिन इसका हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। लहसुन की सिर्फ दो कलियों का प्रतिदिन सेवन कर हम शरीर से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकते हैं। साथ ही उच्च रक्त चाप को सामान्य स्थिति में ला सकते है? लहसुन की केवल दो कलियों को छीलकर रोज चबाएं और एक गिलास पानी का सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन सुबह खाली पेट करना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि लगातार तीन माह ऐसा करने से शरीर में ट्यूमर बनने की आशंका भी क्षीण हो जाती है।

8. डायबिटीक का नियंत्रण का देसी नुस्खा

आज बच्चे, बूढ़े, जवान एवं महिलाएं सभी मधुमेह रोग से पीडि़त होने लगे हैं। यह बीमारी आम हो चली है। इससे भी देसी उपाय से बचा जा सकता है। प्रतिदिन एक चम्मच अलसी के बीजों को खूब चबा कर एक गिलास पानी का सेवन पीएं। ऐसा सुबह खाली पेट और रात को सोने से पूर्व करने से फायदा पहुंचता है।

You cannot copy content of this page