महबूबा मुफ्ती कैबिनेट से भाजपा के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

Font Size

जम्मू :  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कठुआ दुष्कर्म-हत्या मामले के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल होने वाले भाजपा के दो मंत्रियों द्वारा इस्तीफे देने के बाद  भाजपा के सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे अध्यक्ष को भेज दिए है। कहा जा रहा है कि यह इस्तीफा महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में विस्तार को लेकर लिया गया है । चर्चा है कि महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नए चेहरे शामिल करने के लिए  भाजपा ने अपने मंत्रियों से इस्तीफा सौंपने को कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस्तीफे का फैसला भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया। इसके बाद भाजपा के सभी मंत्रियों ने जम्मू कश्मीर में पार्टी के अध्यक्ष सत शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page