जे एन मंगला बने जीआईए के अध्यक्ष जबकि दीपक मैनी महासचिव

Font Size

गुरुग्राम, 17 अप्रैल : गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जी आई ए) के सदस्यों ने सर्वसहमति से 2018-19 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया। जगन्नाथ मंगला को प्रधान, मेजर (सेवानिवृत्त) के सी संदल उपप्रधान, दीपक मैनी महासचिव, विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष और मनोज जैन सहसचिव निर्विरोध चुने गये।

छः सदस्य – अनिल जिंदल, बलविंदर पालसिंह, बिजेन्द्र कुमार मैथी, सीपी छाबड़ा, तरूण खन्ना और विजय कुमार टन्डन को प्रबन्धन कमेटी का भी सदस्य निर्विरोध चुना गया।

चुनाव अधिकारी एस बी अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त सभी ग्यारह पदों के लिए किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन नही है अतः इन सभी ग्यारह सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page