मांगों को लेकर पावर कोरपोरेशन युनियन ने सरकार के खिलाफ किया जताया विरोध

Font Size

: सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

: जींद रैली में सभी से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचने का किया आह्वान 

यूूूनुस अलवी

 मेवात : बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में आल हरियाणा पावर कोरपोरेशन वर्कस युनियन की वह्रस्पतिवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पुन्हाना युनियन के उप प्रधान अख्तर हुसैन ने की जबकि संचालन जमील अहमद ने किया। वहीं सभी कच्चे-पक्के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान युनियन के सदस्यों ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाने के साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर युनियन के लोगों ने बताया कि सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 29 अप्रैल को जींद में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के सभी सदस्य बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराया जाए, समान वेतन-समान काम लागू हो व नई पेंशन योजना को बंद करते हुए पुरानी पेंशन को योजना को लागू किए जाने से मांग हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सुभी मांगे जायज हैं जिन्हें सरकार को जल्द से जल्द मानना चाहिए, अगर सरकार इसमे देरी करती है तो कर्मचारियों द्वारा लागातर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा और इसका खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पडेगा। इसके साथ ही सभी से जींद रैली में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचने का आहवाहन भी किया गया।
 इस अवसर पर असलम फोरमैन, जाहुल, आजम, रमेश, जाकिर, समून खान, रिजवान, मुस्ताक,शोयब, अलीजान, समसुद्ीन सहित कर्मचारी मौजूद थे।

 

You cannot copy content of this page