भारत के कुश्ती पहलवान राहुल अवारे के नाम गोल्ड पदक

Font Size

गोल्ड कोस्ट :  भारत के कुश्ती पहलवान राहुल अवारे ने भी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को भारत की झोली में 13वां स्वर्ण पदक डाल दिया। महाराष्ट्र के राहुल ने पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से मात देकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले ही मिनट में ही राहुल ने ताकाहाशी को पटककर दो अंक हासिल कर लिया ।  अगले ही पल राहुल को संभलने का मौका नहीं देते हुए कनाडा के पहलवान ने पूरा पलटते हुए चार अंक ले लिया था ।

फिर राहुल ने ताकाहाशी पर दबाव बनाया और उन्हें इस कदर रोल किया कि उसे छह अंक मिल गए । कनाडा के पहलवान ने भी हार नहीं मानी . उसने राहुल को टक्कर दी और दो अंक ले लिए . इस तरह 6-6 से बराबरी कर ली। राहुल ने अपनी तकनीक एक बार फिर ताकाहाशी को पकड़ा और फिर रोल किया और तीन अंक हासिल कर इस मुकाबले को 9-6 से बदल दिया. 

Table of Contents

You cannot copy content of this page