संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर कसा शिकंजा

Font Size

उत्तर कोरिया से व्यापार करने वाली 21 जहाजरानी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली  : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ उठाया कड़े कदम। उत्तर कोरिया से व्यापार करने वाली 21 जहाजरानी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, प्योंगयांग को संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में सहयोग करने के लिए दबाव डालने के लिए की गई कार्रवाई।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में वार्ता के लिए की गई कूटनीतिक शुरुआत के बावजूद उसके खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा करने के लिए 21 जहाज़रानी कम्पनियों को काली सूची में डाल दिया है। अमरीका के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए परिषद की समिति ने उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े प्रतिबंध पैकेज को मंजूरी दी।

उत्तर कोरिया द्वारा किये गए परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर उस पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंध लगाए गए थे। उत्तर कोरिया द्वारा इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए वस्तुओं की तस्करी की जा रही है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई के चलते ये प्रतिबंध लगाया गया है। कूटनीतिक वार्ता का प्रस्ताव देने के बावजूद अमरीका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों का दवाब बनाए रखेगा।

You cannot copy content of this page