कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल : अशोक गहलोत बने पार्टी के प्रभारी महासचिव

Font Size

 जनार्दन द्विवेदी की छुट्टी अब अशोक गहलोत लेंगे उनकी जगह 

नई दिल्ली : राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन में पहली बार बड़ा फेरदबदल किया है। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को संगठन का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। अशोक गहलोत अब जनार्दन द्विवेदी की जगह लेंगे।

पार्टी अध्यक्ष द्वारा दूसरी तरफ राजीव सातव को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। लालजी देसाई को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का मुख्य आयोजक नियुक्त किया गया है जो महेंद्र जोशी की जगह लेंगे।

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत राजस्थान के दो बार सीएम रह चुके हैं. पार्टी में उनका कद बढ़ाए जाने की संभावना पहले से ही थी क्योंकि गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी देखरेख में ही कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया.  विधानसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के गुजरात इकाई के प्रभारी थे। कांग्रेस के कद्दावर लेकिन बेहद शालीन राजनेता श्री गहलोत 1998 से 2003 और फिर 2008 से 2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 

You cannot copy content of this page