अशोक तंवर ने कहा, आम आदमी पार्टी आइटम सांग की तरह !

Font Size

चुनाव नजदीक आने पर अरविंद केजरीवाल को हरियाणा की याद आई है …

रोहतक : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर जल्दी दिखेंगे। आम  आदमी पार्टी आइटम सांग की तरह है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव के एक साल पहले हरियाणा की याद आई है। पंजाब में एसवाईएल की खिलाफत करने वालों को हरियाणा की जनता कभी माफ नहीं करेगी। तंवर ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला किया।

कांग्रेस के सभी नेता जल्दी दिखेंगे एक मंच पर

तंवर बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा की जनता को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव करीब अाने पर उनको ह‍रियाणा की याद आई है। हरियाणा की उनको कितनी चिंता है इसका पता एसवाईएल नहर पर उनका रुख स्‍पष्‍ट कर देता है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल एसवाईएल नहर के‍ निर्माण का विरोध कर रहे थे।

उन्‍होंने केजरीवाल को हिसार में आयोजित रैली पर भी सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि आप का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। इन लोगों ने अन्‍ना हजारे से भी धाेखा किया और अब जनता को धोखा दे रहे हैं। अाप के नेता बीजेपी से मिले हुए थे। कुछ नेता तो बाद में बीजेपी में अच्छे पदों पर बैठ भी गए। जिन लोगों ने हरियाणा के साथ गद्दारी की थी, आज वे चुनाव के लिए यहां की जनता बीच जा रहे हैं। लेकिन, इनकी असलियत जनता जानती है। कांग्रेस के पास पैसे नहीं है और अन्य पार्टियां रुपये के दम पर रैलियों में भीड़ इकट्ठा कर रही है।

अशोक तंवर ने भाजपा पर भी जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षण संस्‍थानों को भी नहीं छोड़ा। भाजपा शिक्षण संस्थानों पर अतिक्रमण कर रही है। वहां सीटों को नहीं भरा गया। बीजेपी अपना अस्तित्व बचाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है। उन्‍होंने कहा कि एग्री लीडरशिप सम्मिट पूरी तरह से फ्लॉप रहा। रुपये देकर लोगों को मेले में लाया गया था। एससी एसटी के रोस्टर प्रणाली को लेकर भी सरकार की मंशा ठीक नही हैं

You cannot copy content of this page