केन्द्रीय गृह मंत्री सीआरपीएफ़ की वर्षगांठ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

Font Size
 
24 को कादरपुर स्थित ग्रुप केंद्र में होगा समारोह 
 
गुरुग्राम, 22 मार्च। भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह 24 मार्च शनिवार को प्रात: 9:00 बजे जिला के कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र में आयोजित की जा रही 79वीं वर्षगांठ परेड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रवक्ता ने बताया कि यह समारोह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में बल के महानिदेशक राजीव राय भट्नागर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित होंगे। 
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कादरपुर के गु्रप केंद्र में पहुंचते ही सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर माल्या अर्पण करेंगे और उसके बाद परेड ग्राउंड में भव्य परेड की सलामी लेंगे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के  उत्कृष्ट सैनिको को अलंकृत भी करेंगे और इन्प्रोवाईज्ड एक्पलोसिव डिवाईस अवेयरनेस गाईड का विमोचन करेंगे। इसके पश्चात श्री राजनाथ सिंह का बल के सभी कर्मियों को संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान साहसिक प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा इस मौके पर की जा रही फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के  पदक प्राप्त कर्ताओं एवं परेड अधिकारियों के साथ परिचय व समूह चित्र करवाया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page