रमेश बल्हारा बने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन

Font Size

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन , 11 सदस्य बनाए गए 

चंडीगढ़, 19 मार्च :  हरियाणा सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड, हरियाणा का पुनर्गठन करते हुए चेयरमैन के अतिरिक्त 11 सदस्यों की नियुक्ति व नॉमिनेशन की घोषणा की है।

श्रम कल्याण बोर्ड के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश बल्हारा को बोर्ड का चेयरमैन, हरि प्रकाश शर्मा पलवल को वाईस चेयरमैन तथा श्रम आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है। इनके अतिरिक्त अशोक साहनी पंचकूला,  रमाकांत भारद्वाज पंचकूला, अरूण बजाज फरीदाबाद,  भूषण चुघ रोहतक,  सतीश गुप्ता करनाल, मदन लाल कौशिक भिवानी, सुरेश चंद मेहता अंबाला कैंट, मदन कुमार सिंह जीन्द तथा वजीर सिंह डागर फरीदाबाद को सदस्य मनोनित किया है।

श्रम मंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि बोर्ड के पुनर्गठन से श्रमिकों की समस्याओं का हल तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है, इसलिए इन योजनाओं को शीघ्रता से लागू करने में बोर्ड के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

You cannot copy content of this page