मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में तेज गति से हो रहा है विकास : आलम उर्फ मुण्ड़ल

Font Size

भाजपा नेता मुण्ड़ल ने सभी सरपंचो से उनके गांव में विकास कार्योँ की सूचि मांगी

यूनुस अलवी 

मेवात : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में  हरियाणा विकास के मामले में लगातार तरक्की कर रहा है, वहीं मेवात में भी विकास अन्य जिलों के बराबर किया जा रहा है। आज मेवात विकास के मामले में काफी आगे निकल चुका है। जिसका सारा श्रेय प्रदेश के ईमानदार व संघर्षशील मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। उक्त बातें मेवात के वरिष्ट भाजपा नेता व प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष आलम उर्फ मुण्ड़ल ने बडकली निवास पर हल्के के पंच-सरपंचो की एक बैठक के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कही। 
 
इस मौके पर भाजपा नेता मुण्ड़ल ने सभी सरपंचो से उनके गांव में विकास कार्योँ की सूचि मांगी वहीं उन्होंने क्षेत्र के सभी गावों में समान विकास कराने का सभी सरपंचो को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से करोड़ो रूपये के विकास कार्य करा दिए हैं और आगे भी लगातार कराते रहेंगे।  जिन गावों में विकास की कमी है वो सभी सरपंच विकास कार्यों की सूचि उन्हें दें ताकि वो उनको पूरा करा सकें। मुण्ड़ल ने सरपंचो को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सही मायने में मेवात का विकास करना चहाते हैं,जिसके चलते उन्हें अब तक मेवात को कई सौ करोड़ रूपये विकास के लिए दिए हैं। इस दौरान सभी सरपंचो ने भाजपा नेता आलम उर्फ मुण्ड़ल में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि जिस तरह मेवात में भाजपा के रथ को आलम उर्फ मुण्ड़ल ने आगे बढ़ाने का काम किया वो काबिल ए तारिफ है।
 
उन्होंने भाजपा के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पद चिन्हों पर चलकर पूरी ईमानदारी के साथ क्षेत्र का विकास करने का काम किया है। सरपंचों ने कहा कि वो भाजपा के उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि जिस भाजपा नेता ने मेवात में पहली बार जिला प्रमुख बनकर मेवात में भाजपा का झंडा बुलन्द करने का काम किया है पार्टी के हर कार्यक्रम में अपनी पहचान बनाई है। एैसे नेता को पार्टी में बड़ा पद देकर उनका सम्मान कराना चाहिए। जिससे आलम उर्फ मुण्ड़ल जैसे भाजपा नेता सही मायने में मेवात के विकास को आगे बढ़ा सकें और मेवात की जनता को और मजबूती के साथ भाजपा के साथ जोडऩे का काम कर सकें। इस दौरान सभी सरपंचों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग कि आलम उर्फ मुण्ड़ल एक ईमानदार व साफ छवि के नेता है ,जिन्होंने मेवात में भाजपा को मजबूत करने का काम किया है,ऐसे नेता को पार्टी सम्मान देकर आगे बढाऐ ताकि मेवात में भाजपा आने वाले चुनावों में भारी मतों से विजय हो सके।
 

You cannot copy content of this page