हरियाणा बचाओ रैली का न्यौता देने पीले चावल लेकर नवीन जयहिंद पहुंचें गुडगाँव

Font Size

25 मार्च को हिसार में रैली का ओयजन

गुडगाँव: 14 मार्च। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सूर्यदेव यादव नखरौला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने गुडगाँव वासियों को 25 मार्च को हिसार में होने वाली “हरियाणा बचाओ रैली” में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा है की भाजपा के विनाश में ही हरियाणा का विकास है।
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आज पीले चावल लेकर रैली का न्योता देने गुडगाँव पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा की पिछले तीन साल के दौरान भाजपा ने हरियाणा को जलाने और लोगों में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा की हरियाणा पिछले तीन साल के दौरान विकास के मामले में 30 साल पीछे चला गया है।

नवीन जयहिंद ने गुडगाँव में भाजपा के मंत्री राव इन्द्रजीत पर सीधा हमला करते हुए कहा कि गुडगाँव वासियों के साथ धोखा किया है और गुडगाँव में विकास के नाम पर एक ईंट तक नही लगवा पाये मगर अपने हित साधने के लिए दल-बदल में लगे हुए है। उन्हें अपने क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई वोटों का मोल कर बस अपनी जेबे ही भरी है |

नवीन जयहिंद ने हरियाणा वासियों को भाजपा के विरुद्ध एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी आज हरियाणा में राजनितिक विकल्प बन चुकी है। हरियाणा प्रदेश की जनता के सहयोग से आम आदमी पार्टी भाजपा को हरियाणा की सत्ता से बाहर करने का काम करेगी जिसकी शुरुआत 25 मार्च को हिसार से हरियाणा बचाओ रैली के माध्यम से हरियाणा के लाल व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल करेंगे। जिसमें हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी का सहयोग करेगी।

 

You cannot copy content of this page