निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान

Font Size

निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 2गुरुग्राम, 24 फरवरी : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आज गुरुग्राम में सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान गुरुग्राम के सिविल अस्पताल से प्रारंभ होकर, सेक्टर 10 अस्पताल व सेक्टर 31 व आसपास के क्षेत्रों में प्रात: 6 बजे से चला। इस सफाई अभियान में हजारों भक्त वालंटियर और सेवादल के पुरुष व महिलाओं ने बढ-चढ़ कर भाग लिया।

 

इस सफाई अभियान की शुरुआत में गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद शामिल हुई और उन्होंने  अपने कर कमलों से इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। दिल्ली साउथ जोन के जोनल इंचार्ज एम सी नागपाल एवं सिविल सर्जन डॉ बी के राजोरा ने मेयर का स्वागत किया।

गुरुग्राम की मेयर ने इस अभियान की सराहना की और कहा की सफाई से गंदगी तो साफ होती ही है वहीं बीमारियां भी खत्म होती हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, सोहना व पटौदी के अस्पतालों के साथ देश के 250 से अधिक शहरों में 604 अस्पतालों में आज ही के दिन एक साथ सफाई की जा रही है।  निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 3

 

उन्होंने बताया कि निरंकारी माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के जन कल्याण व लोकहित कार्यों को किया जाता है। उन्होंने कहा कि निरंकारी भक्तों द्वारा निस्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है। उनके द्वारा व्यावहारिक रूप से सेवा करके समाज कल्याण के लिए मानव जीवन में एक दुसरे का सहयोग किया जाता है। निरंकारी भक्त प्रभु भक्ति करके अपने मन को साफ रखते हैं तथा इस तरह की निष्काम सेवा करके, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ रखकर तन को स्वस्थ रखते हैं।निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 4

 

उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान में गुरुग्राम के नागरिक सिविल अस्पताल, सैक्टर 10 अस्पताल, बसई रोड भवन, सैक्टर 31 भवन, झाडसा रोड, सैक्टर 31 मार्किट, गलियां, पार्क, आसपास के क्षेत्रों व आवागमन के मार्गों आदि में सफाई की गई। महिलाओं ने भी इस सफाई में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस सफाई के दौरान एकत्र किये गए कूड़े को दर्जनों गाड़ियों और ट्रेक्टर-ट्रालीयों द्वारा नगर निगम के कूड़ा स्थल तक पहुंचाया गया।

निरंकारी मिशन द्वारा चलाये गए इस सफाई अभियान में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के वालंटियर टी शर्ट एवं निरंकारी सेवादल के सदस्य वर्दी में थे। अभियान के दौरान सभी ने अपने-अपने योगदान दिए।निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 5

उल्लेखनीय हैं कि संत निरंकारी मिशन 2003 से हर वर्ष निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में सफाई अभियान चलाता आ रहा हैं। वर्ष 2010 में जब से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का गठन हुआ, यह अभियान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। जब से ’स्वच्छ भारत अभियान’ आरंभ हुआ, फाउंडेशन की ओर से भी प्रतिवर्ष अतिरिक्त सफाई अभियान आयोजित किये जाते हैं और राष्ट्रीय स्मारकों, समुद्र तथा नदियों के तटों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।

निरंकारी भक्तों ने सिविल अस्पताल सहित सैक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 6मिशन को मानवता की सेवा के प्रति इस विशाल योगदान के लिए मान्यता प्रदान करते हुए भारत सरकार ने सितम्बर, 2015 में इसे ’स्वच्छ भारत अभियान’ का ’ब्रांड अम्बेसेडर’ घोषित किया।

You cannot copy content of this page