जनक्रांति यात्रा में उमडेगा जन सैलाब: चौधरी आफताब अहमद 

Font Size
 

यूनुस अलवी

 
मेवात : हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने आज सोहना स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर 25 फरवरी को होडल में कांग्रेस पार्टी की “जनक्रांति यात्रा” के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया।
 
चौधरी आफताब अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बीजेपी की खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। इस सरकार में  युवाओं के लिए ना कोई रोजगार है, ना ही आम आदमी के उत्थान के लिए परियोजना हैं। किसान से लेकर जवान परेशान हैं, प्रदेश में गुंडों के हौसले इतने बुलंद है कि हरियाणा देश में खराब कानून वयवस्था के मामले में पहले 4 प्रदेशों में शामिल हो गया है। बेटीयों पर अत्याचार के रोज नये मामले हो रहे हैं, प्रदेश के भाईचारे को भाजपा तोड़ने का काम कर रही है।
 
चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस की हुड़ड़ा सरकार में हरियाणा विकास में नंबर वन बना था, लेकिन आज खट्टर राज में वही प्रदेश अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए लोगों ने इनेलो को चुना था, लेकिन अफ़सोस इनेलो के नेता भाजपा सरकार से सांठ गांठ करके जनता का दमन कर रहे हैं। हरियाणा में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही पिछले साढे तीन सालों से विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र जी हुड़ड़ा आप सभी के हकों व हितों की आवाज बुलंद करने व इस गुंगी बहरी खट्टर सरकार को उखाड़ने 25 फरवरी को होडल में जनक्रांति यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसमें मेवात से हजारों लोग शिरकत करेंगे।
 
चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि उनका व उनकी कांग्रेस पार्टी का हाथ हमेशा ज़रूरत मंदों के साथ रहा है। मेवात में विकास कार्य सिर्फ उनकी कांग्रेस पार्टी की देन हैं। आगे भी वो पूरे मेवात में एकसमान रिकार्ड तोड़  विकास कार्य व युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए संसाधन मुहैया करायेंगे।
 
 
चौधरी आफताब अहमद ने बताया कि इस “जनक्रांति यात्रा” में लोगों का बेहद सकारात्मक व जबरदस्त समर्थन उन्हें व पार्टी को मिल रहा है। जनक्रांति यात्रा चौधरी भुपेंदर सिंह हुड़ड़ा के नेतृत्व में होडल से शुरू होकर प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।

You cannot copy content of this page