कोरियाई महिला के साथ छेड़छाड़ , चार आरोपी गिरफ्तार

Font Size

गुरुग्राम : मानेसर में गत 10 फरवरी को एक कोरियाई महिला व उनके तीन साथियों के साथ चार युवकों द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट की घटना सामने आई है। उनकी शिकायत पर मानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को एक कोरियाई महिला अपने तीन साथियों के साथ जयपुर जा रही थी । मानेसर के पास भौगोलिक छटा को दरख कर इन्होंने फोटोग्राफी की। तभी स्थानीय चार युवकों ने कोरियाई महिला की वीडियो बनानी शुरू कर दी । उनकी फोटो खींचने की कोशिश की। इस पर उक्त महिला ने इसका विरोध किया । युवकों ने इनके विरोध करने पर छेड़छाड़ की और मारपीट की। 

बतया जाता है कि उक्त महिला गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती है। पीड़िता की शिकायत पर मानेसर पुलिस  ने धारा 354 ए , 323 के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
इनमें से दो आरोपी सहरावन, एक मानेसर और दरवारीपुुुर का रहने वाला है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page