हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Font Size

चण्डीगढ़, 6 फरवरी :  हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।

धीरा खण्डेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यावरण को स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इसके अलावा, वे अपने पूर्ववर्ती कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग तथा अभिलेखागार और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का कार्यभार भी देखती रहेंगी।
देवेन्द्र सिंह, प्रधान सचिव, हरियाणा इलैक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पर्यावरण विभाग, प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रधान सचिव तथा हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

विवेक जोशी, प्रधान सचिव, सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग, आयुक्त अम्बाला मण्डल, अम्बाला, मुख्य प्रशासक, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, चीफ रेजीडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रधान सचिव, निगरानी एवं समन्वय विभाग का कार्य भी देखेंगे। इससे पूर्व यह विभाग श्री टी.सी.गुप्ता के पास था।

राजा शेखर वुंड्रू, प्रबन्ध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत अवसंरचना विकास निगम और प्रबन्ध निदेशक, वित्त निगम को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। इससे पूर्व यह विभाग विवेक जोशी के पास था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page