झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत : डा. राज यादव

Font Size
 
चंडीगढ़, 3 फरवरी :  झूठ फरेब की राजनीति करना व झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत है। यह बात भाजपा मंडल प्रधान डा. राज यादव व विधान सभा संयोजक सतबीर यादव नौताना ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महेंद्रगढ़ में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। कांग्रेस ने अपने दस वर्ष के शासनकाल में केवल प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करके केवल अपनी व अपने परिवार की तिजोरियों को भरा। दादरी से नारनौल सडक़ मार्ग के साथ-साथ महेंद्रगढ़ जिले की सडक़ों का बुरा हाल था।
 
हरियाणा रोड़वेज के कर्मचारियों ने हड़ताल करके दादरी से नारनौल बस चलाने के लिए मना कर दिया था। जो कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने खराब रोड के कारण बस चलाने से मना कर दिया। कांग्रेस शासनकाल में नौकरियों व पुलिस थानों की बोलियां लगती थी। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था। किसानों को समय पर बिजली-पानी नहीं मिल रहा था। आजादी के बाद देश की सत्ता पर अधिकांश समय कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश के अनेक ऐसे गांव थे जो बिजली पानी सहित मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में बिजली व सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। दादरी-नारनौल मार्ग सहित पूरे जिले की सडक़ें नई बनवाई दी गई हैं। किसान को समय पर बिजली पानी मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों को उनके घर-द्वार पर मिल रही हैं। बेरोजगारों को उनकी योग्यताओं के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के सांसद पुत्र दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा आज महेंद्रगढ़ में सरकार के खिलाफ किए गए रोष प्रदर्शन में लोगों की संख्या सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। कांग्रेस का यह विरोध-प्रदर्शन बिलकुल फ्लाप रहा। चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का शासनकाल हरियाणा के इतिहास में सदा भ्रष्टाचार के रूप में जाना जाएगा। हाल ही में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर सीबीआई द्वारा दर्ज मामले इसके सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में केवल सत्ताधारी लोगों का विकास होता था। 

You cannot copy content of this page