बड़ेड़ गांव में गोतस्करों ने किया पुलिस पार्टी  पथराव

Font Size

चौकी प्रभारी सहित कई जवानों को मामूली चोटें आईं

गोतस्करों द्वारा पथराव करने के बाद डीएसपी पुन्हाना, एसएचओ अपने साथ काफी संख्या में पुलिसबल लेकर पहुंचे बड़ेड़ 

एसपी ने कहा पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

यूनुस अलवी

 
मेवात : पुुन्हानाआ उपमंडल के बड़ेड़ गांव में गोतस्करी की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पार्टी पर गोतस्करों ने जमकर पथराव किया। जिसमें चांदडाका चौकी प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। उसके बाद पुलिस के जवान उल्टे पैर वापस लौट गए। पुनहाना के DSP, थाना प्रभारी पुन्हाना ने अपने साथ काफी संख्या में पुलिसबल लेकर गांव में दबिश दी। गौ तस्करों और पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 गांव बडेड के सरपंच असलम खान ने बताया कि  शनिवार को करीब 1:30 बजे कि पुलिस चौकी चांदड़ाका प्रभारी दीपचंद अपने साथ हवलदार सुखराम, एसपीओ राजेश एवं ओमप्रकाश तथा होमगार्ड़ के सात जवानों को साथ लेकर बड़ेड़ गांव के अरावली पहाड़ में बने अवैध रास्तों को कटवाने पहुंचे। पुलिस टीम ने जेसीबी से अवैध रास्तों को कटवाकर डंपरों एवं ट्रैक्टरों की अवैध रास्ते से आवाजाही बंद करवा दी। यहीं पर पुलिस चौकी प्रभारी चांदड़ाका दीपचंद को मुखबिर से सूचना मिली की एक गाय को मकान में वध करने के लिए बांध रखा है।  सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस पार्टी इस मकान की ओर बढ़ी तो गोतस्करों ने पुलिस पार्टी पर जमकर पथराव करना शुरु कर दिया। । जैसे ही वे गोतस्करों पर दबशि देने के लिए पुलिस पार्टी के साथ आगे बढ़े तो गोतस्करी में लिप्त रहने वाले लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव दिया। 
पथराव के बाद पुलिस के जवानों में भगदड़ मच गई। सारे मामले की जानकारी दीपचंद ने डीएसपी पुन्हाना अशोक कुमार व थाना प्रभारी पुन्हाना अशोक दहिया को दी। डीएसपी अशोक कुमार, थाना प्रभारी अशोक दहिया ने अपने साथ काफी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर गांव में सर्च अभियान चलाया। पुलिस पर पथराव एवं हमला करने वालों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
———————————————–बड़ेड़ गांव मे गोवध किए जाने की आशंका की सूचना मिलने पर गए पुलिस के जवानों ने जैसे ही उस मकान पर दबिश दी तो गोतस्करी में लिप्त रहने वाले गांव के ही  कुछ लोगों ने पथराव किया था। पथराव में घायल जवानों का मैड़ीकल करवाया जा रहा है।  तथा आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है
नाज़नीन भसीन पोलिस कप्तान मेवात

You cannot copy content of this page