स्मार्ट सिटी समिट में नगर निगम के वार्षिक न्यूजलैटर की लांचिंग

Font Size

गुरूग्राम, 1 फरवरी। नगर निगम गुरूग्राम तथा इलेट्स द्वारा आज गुरूग्राम के होटल लीला में स्मार्ट सिटी समिट का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरूग्राम की मेयर  मधु आजाद, नगर निगम गुरूग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डा. नरहरि बांगड़, एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर वाई एस गुप्ता, सीनियर टाऊन प्लानर सुधीर सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नगर निगम के  वार्षिक न्यूजलैटर की लांचिंग की।

    इस मौके पर बोलते हुए मेयर मधु आजाद तथा अतिरिक्त निगमायुक्त डा. नरहरि बांगड़ ने कहा कि किसी भी शहर में एक सुप्रसिद्ध और सहभागी नागरिक बेहतर कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने वार्षिक न्यूजलैटर के लांच करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। न्यूजलैटर में नगर निगम द्वारा शुरू की गई विभिन्न प्रमुख घोषणाओं और पहलुओं को शामिल किया गया है। न्यूजलैटर का डिजीटल संस्करण नगर निगम गुरूग्राम की वैबसाईट पर उपलब्ध है। आने वाले समय में त्रैमासिक या अर्धवार्षिक न्यूजलैटर शुरू किया जाएगा। न्यूजलैटर में स्वच्छता, इंजीनियरिंग, स्वच्छ भारत मिशन, कला और संस्कृति सहित अन्य पहलुओं को शामिल किया गया है।

    स्मार्ट सिटी समिट में स्मार्ट पाथ, शहरी गतिशीलत और परिवहन का महत्व, भविष्य के शहरों को बनाने के लिए स्थाई ऊर्जा और बुनियादी ढ़ांचे का विकास, स्मार्ट सिटी विकसित करने में आने वाली चुनौतियों और अवसर सहित अन्य बिन्दुओं पर विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और पैनल परिचर्चा की। इस मौके पर स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018 भी दिए गए।
0 0 0

You cannot copy content of this page