शिक्षण पद्धति में नवीन विचार पर प्रदर्शनी

Font Size

– अध्यापकों व लेक्चरर ने विभिन्न प्रोजेक्ट के साथ नई तकनीक का किया प्रदर्शन 

शिक्षण पद्धति में नवीन विचार पर प्रदर्शनी 2गुड़गांव।   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में खंड स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। इसका विषय ‘शिक्षण पद्धति में नवीन विचार’ रहा। इस विषय पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के साथ ब्लॉक के हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के स्टाफ ने शिरकत की। इसका आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन के निर्देशन में किया गया।

प्रदर्शनी में छात्रों को नए तरीके से शिक्षित करने की करीब 100 तरह की तकनीक नई सोच के साथ प्रदर्शित की गई। गणित की ज्योमिति की त्रिभुजाकार आकृति का महत्व नवाचार तरीके से समझाया गया। गेंदों की सहायता से रसायन विज्ञान के सिद्धांतों को सरल तरीके से समझने की कला बताई गई। मिट्टी व सरकंडे से भी रसायन विज्ञान की अवधारणा समझाई गई।

शिक्षण पद्धति में नवीन विचार पर प्रदर्शनी 3

हिन्दी और अंग्रेजी के शब्दकोष को नए और सरल व रोचक तरीके से समझाने की तकनीक बताई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित अध्यापकों व लेक्चरर के मॉडल का निर्णायक मंडल ने निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) के गणित लेक्चरर संजीव कुमार को पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की रसायन विज्ञान लेक्चरर सरिता तनेजा व राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-43 के रसायन विज्ञान लेक्चरर तख्त सिंह को दूसरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर की पुष्पा देवी को शिक्षण पद्धति में नवीन विचार पर प्रदर्शनी 4तीसरा स्थान मिला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा की अंग्रेजी लेक्चरर डॉ़ अमृता को सांत्वना पुरस्कार मिला।

You cannot copy content of this page