देश के लिए ये गणत्रंत दिवस रहेगा ऐतिहासिक : उदयवीर वश्ष्ठि

Font Size

: 12 देशो के विदेशी मेहमान पहुंचगें गणतंत्र दिवस पर 

: गणतंत्र दिवस पर दुनिया मानेगी भारत का लोहा

 
झज्जर, 24 जनवरी : सोनू धनखड़:  अबकि बार गणतंत्र दिवस देश के ऐतिहसिक मनने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के इतिहास में एक अनोखी पहल करते हुए गणतंत्र दिवस पर 12 देशो के मेहमान बुलाए है। माननीय प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर 12 देशो के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पहुंच रहे है। तो अबकि बार कहा जा सकता है कि देश के लिए ये गणत्रंत दिवस बेहद ही खास होने जा रहा है।
 
ये कहना है रोहकत लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी युवा नेता उदयवीर वश्ष्ठि का। वश्ष्ठि ने बताया कि गणतंत्र दिवस को हर साल पूर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता, लेकिन अबकि बार देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी ने इस पर्व को कुछ अनोखे अंदाज में ही मनाने का फैसला किया है। जिसकी झलक देखने के लिए सभी देशवासी इंतजार कर रहे है।
 
वश्ष्ठि की माने तो भारत की आजादी के बाद देश में ये पहला ऐसा मोका होगा जब दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री के साथ-साथ 12 अन्य देशो के प्रधानमंत्री व राष्ठ्रपति राष्टगान बोलेगें। युवा नेता का कहना है कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। पहले साठ साल में जो नही हुआ था वो दृश्य में देशावासियों को तीन साल के कार्यकाल में देखने को मिल रहा है। इस गणतंत्र दिवस पर हिंदुस्तान 12 देशो के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व मेंं भारत ने  विश्व में अपना लोहा मनवाया है। 

You cannot copy content of this page