गुजरात में विजय रुपाणी का शपथ ग्रहण थोड़ी देर में

Font Size

गांधीनगर :  गुजरात में आज नई सरकार का गठन होगा. राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रुपाणी आज शपथ लेंगे।  शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे गांधीनगर के सचिवालय मैदान में आयोजित किया जायेगा । विजय रूपाणी सीएम के रूप में यह दूसरी पारी शुरू करेंगे.  बीजेपी की यह लगातार छठी बार गुजरात में सत्ता में वापसी है.  उपमुख्यमंत्री के तौर पर फिर नितिन पटेल शपथ लेंगे

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। चर्चा जोरों पर है कि यह पहली बार होगा कि जब किसी राज्य के सीएम के शपथग्रहण समारोह में इतने राज्य के मुख्यमंत्री और पीएम व 30  से अधिक केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा,  कई रंगारंग कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसके बाद पीएम सचिवालय मैदान जाएंगे। रूपाणी को मुख्यमंत्री पद की शपथ गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली दिलाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page