कांग्रेस सेवादल कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती

Font Size

गुरुग्राम :  कांग्रेस सेवादल गुडगांव द्वारा इन्द्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जयन्ती को बडे धूम-धाम से कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। साथ ही सेवादल की टीम की तरफ से सैनी की अगुवाई में सुबह 4 बजे प्रभात फेरी कबीर भवन चौक, सोहना चौक, सदर बाजार से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई।

प्रभात फेरी में देशवासियों को भाईचारे व स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए प्रार्थाना की गई। सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा व समाजिक हित में सर्म्पित कर दिया था। सैनी ने कहा कि आज के दिन सेवादल की तरफ से भी यह ही प्रयास है कि देशवासियों व हरियाणा वासियों का भाईचारे सदैव बना रहे व जीवन मंगलमय व स्वस्थ रहे।

सभी देशवासियों द्वारा मिलकर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के सपनों को पुरा करते हुए देश को खुशहाली तक पहुचाएॅ। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जयन्ती समारोह में कमल पहलवान, महिला अध्यक्ष कान्ता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, प्रेम सिंह सहरावत, श्यामपाल यादव, राजपाल सिवाज, बिरेन्द्र सिंह तोमर, नीलम देवी, खुशीराम, आजाद सिंह अहलावत, प्रवेश डिल्लो, संजय सिवान, ओमप्रकाश पांचाल, महादेवन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page