मेडिकल कॉलेज सफाई यूनियन के महेंद्र संगेलिया प्रधान व राजेश लुहेरा उप-प्रधान नियुक्त

Font Size

 कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करे : कर्मचारी नेता 

 

मेवात : मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला प्रधान सुभाष लुहेरा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में नलहड मेडिकल कॉलेज सफाई यूनियन का प्रधान महेंद्र संगेलिया व उप-प्रधान राजेश लुहेरा को बनाया गया। अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला प्रधान सभाष लुहेरा ने बताया कि वह लंबे समय से कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आगे रहे हैं। जिससे बीते दिनों ही सभी कर्मचारियों ने उनको सर्वसम्मति से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का जिला प्रधान नियुक्त किया था।

ऐसे में संगठन को और अधिक बल देने के लिए उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज में भी प्रधान व उप-प्रधान को नियुक्त किया है। सफाई मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरूरी है कि सभी कर्मचारी संगठन के बैनर तले कार्य करें। इसी बात को ध्यान में रखते उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर संगठन का गठन किया है।

जिला प्रधान ने चुने गए सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह अब संगठन के लिए और अधिक मेहनत से कार्य करे। सफाई कर्मचारी अपने क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता है।

मेडिकल कॉलेज सफाई यूनियन के महेंद्र संगेलिया प्रधान व राजेश लुहेरा उप-प्रधान नियुक्त 2
 
 
 
 
 

You cannot copy content of this page