पहली सैन्य महिला शहीद लेफ्टिनेंट किरण की प्रतिमा का अनावरण

Font Size

उनके नाम से सड़क का नामकरण

देश की कूटनीति सही दिशा में : वी के सिंह

 

यूनुस अलवी
मेवात। देश की पहली सैन्य महिला शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत की ससुराल और मेवात जिला के गांव पृथला में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा इस मौके पर उनके नाम से सड़क का नामकरण किया गया। इस मौके पर देश के विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने लोगों से आह्वान किया जब तक देश की जनता का सहयोग नहीं मिलता फौज और देश आगे नहीं बढ सकता वहीं उन्होंने शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत कि इस शहादत से सबक लेने का लोगों से आह्वान किया और कहा अपने शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनको समय-समय पर याद करते रहना चाहिए।

बाद में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा जिस तरीके से पाकिस्तान ने हरकत की है उसका बदला देश की जनता के सहयोग से उसके घर में जाकर ही लिया है। आज दुनिया में पाकिस्तान एक आतंकवादी देश के नाम से जाना जाता है जो पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ गया है वही अगर भारत पर पाकिस्तान में युद्ध थोपा तो इसके परिणाम वह पहले भी देख चुका है।

उन्होंने कहा देश की कूटनीति सही दिशा में जा रही है जिसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे वही उन्होंने देश में हाई अलर्ट पर कहा लोगों इससे से घबराना नहीं चाहिए बल्कि आतंकियों को तभी रोका जा सकता है जब देश के नागरिक सजग रहेंगे। दाऊद इब्राहिम को भारत लाने के सवाल पर उन्होंने कहा यह गृह मंत्रालय का मामला है वह उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते।

वहीं उन्होने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत के नाम से कॉलेज जल्द शुरू किया जाऐगा।

You cannot copy content of this page